ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कश्मीर फाइल्स देखने वाले सांसद की गाड़ी पर फेंका गया बम

158

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार को फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स(The Kashmir File) देखने महँगा पड़ गया है। क्योंकि शनिवार को सांसद जब फ़िल्म देखकर अपने घर लौट रहे थे, तब शांतिपुर गांव में उनकी गाड़ी पर देसी फम फेंका गया। ऐसा आरोप जगन्नाथ सरकार ने लगाया है।

सांसद ने कहा कि, “वह कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखकर अपने गांव जा रहे थे, तभी ही यह हमला हुआ। हालांकि गाड़ी तेज होने के कारण यह बम गाड़ी पर नहीं गिरा। इस हमले के बाद पार्टी समर्थकों ने उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले व्यस्त हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक खुलवाया।

वहीं इस हमले के बाद बंगाल में भाजपा आक्रामक हो गई है। राज्य में विपक्ष के नेता ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “राज्य में कानून-व्यवस्था का कोई ठिकाना नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। और हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई की राज्य सरकार सांसद, विधायक और पार्षदों को नहीं दे पा रही थी, तो आम जनता को क्या देगी?

Reported by :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/important-news-for-local-commuters-megablock-will-remain-on-this-line-tomorrow/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x