ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चिकन हुआ महँगा, 100 रुपये बढ़ी कीमत

190

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी के रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। वहीं अब महँगाई ने चिकन (Chicken) लवर्स को तगड़ा झटका दिया है। क्योंकि मुर्गे की कीमतों के 80 से 100 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। जिसके कारण नॉनवेज थाली की कीमतों में इजाफा हो गया है।

डीजल के बढ़ते दामों के कारण ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा महँगा हो गया है। जिसके कारण खर्च बढ़ते जा रहे है। ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ने के कारण चिकन महंगे दामों में दुकान वालों तक पहुंच रहा है। इसी वजह से दुकानदार चिकन को महंगी की कीमतों पर बेच रहे हैं।

वहीं कुछ दिन पहले फैली बर्ड फ्लू की अफवाह के कारण भी किसानों ने सीड नहीं डाला। जिसके कारण उनके पास भी मुर्गा का नया स्टॉक उपलब्ध नहीं है। माल की कमी के कारण भी मुर्गों के दाम बढ़ रहे हैं।

वहीं सरकारी ने तेल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए 25 रुपये प्रति लीटर डीजल के दामों को बढ़ा दिया है। जिसके कारण आने वाले दिनों में सभी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/with-this-project-the-journey-of-mumbai-pune-will-be-pleasant-will-get-rid-of-traffic/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x