ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सावधान: महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

397
Maharashtra Corona virus updates: महाराष्ट्र में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5537 मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर अब तक पूरे तरीके से खत्म नहीं हुई है। वहीं अब राज्य पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस (Delta Plus) वैरिएंट के मामले एक फिर बढ़ने लगे हैं। इसकी जानकारी खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राजेश टोपे ने लोगों को दी है।

राज्य में डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीजों की संख्या 45 पार कर चुकी है। इससे पहले रत्नागिरी, ठाणे, जलगांव और पुणे में डेल्टा प्लस के मरीज पाए गए थे। अब मराठावाड़ा के बीड और औरंगाबाद में भी डेल्टा प्लस के मरीज मिलने से राज्य सरकार चिंतित नजर आ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने जानकारी दी है कि, डेल्टा प्लस के संक्रमत के मामले बढ़ने लगे है। डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 से 45 तक पहुंच चुकी है। जिसमें पुरुष मरीज 27 और महिला मरीजों की संख्या 18 बताई जा रही है। ज्यादा तारा मरीज रत्नागिरी, ठाणे, जलगांव, मुम्बई और पुणे में मिले हैं। वहीं मराठवाड़ा के बीड और औरंगाबाद जिले में डेल्टा प्लस के एक-एक मरीज मिले हैं।

Report By : Rajesh Soni

Also read : औरंगाबाद नगरपालिका का बड़ा निर्णय, घर-घर जाकर किया जाएगा टीकाकरण

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़