महाराष्ट्र के आईटी हब के तौरपर पहचान रखने वाला पुणे शहर इस समय बहुत ज्यादा कोरोना (corona) की मार झेल रहा है। पुणे में तेजी से कोरोना (corona) वायरस अपना पैर फैला रहा है। पिछले 10 दिनों में पुणे में लगातार तीन हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कल यानी शुक्रवार को पुणे शहर में कोरोना वायरस ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
दरअसल, पिछले 24 घंटे में पुणे जिले में लगभग 5098 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 6 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत भी हुई है। नए कोरोना पेशेंट मिलने के मामले में पुणे देश का नंबर वन राज्य के रूप में उभरा है।
पुणे (pune) के बाद मुम्बई (Mumbai) और नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने को लेकर स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार बहुत ज्यादा परेशान है।
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ही पुणे जिले में 1000 से ज्यादा माइक्रो कंटेनमेंट बनाये गए हैं। पुणे में जिस बिल्डिंग में 5 से ज्यादा और पिंपरी में 2 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जा रहा है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बानेर, औंध, कोथरुड, बावदान, सहकारनगर और धनकवड़ी को बेहद गंभीर जोन करार दिया है। महानगर पालिका के कर्मचारी पूरे क्षेत्र को सील करने के बदले उस इमारत को सील कर रहे हैं, जहां कोरोना (corona) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे
कोरोना (corona) के मरीजों की संख्या बताने वाली वाली वेबसाइट वर्लडो मीटर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पुणे में जितने कोरोना के मरीज मिले हैं, उतने मरीज इसी दौरान दुनिया के 193 देशों में भी नहीं मिले हैं। इन देशों में ग्रीस, इजराइल, दक्षिण कोरिया, हंगरी, कनाडा, ऑस्ट्रिया, पाकिस्तान, यूएई, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, कुवैत, मैक्सिको, मलेशिया, नॉर्वे और जापान जैसे बड़े देश भी शामिल हैं।
पुणे में कोरोना (corona) को रोकथाम के लिए
पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने क्षेत्र में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक हलचलों पर अगले आर्डर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश के तहत शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। पुणे पालिका क्षेत्र ने स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं के कार्यालय को छोड़कर सभी ऑफिसों में 50% मैनपॉवर के साथ ऑफिस चलाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा पुणे में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों के बिन वजह घूमने फिरने पर सख्त प्रतिबंध हो गया है।
Report by : Rajesh Soni
Also read: मुंबई: मुंह पर मास्क नहीं तो बस, टैक्सी और मॉल में एंट्री नहीं