मुंबई (Mumbai) के कांदिवली (Kandivali) वार्ड नंबर २५ की नगरसेविका माधुरी बोईर और उनके पति योगेश बोईर ने आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर सभी महिलाओं को मुफ्त में राशन बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में विधान परिषद सदस्य विलास पोतनीस एवं विधायक प्रकाश सुर्वे शामिल हुए।
इस आयोजन में माधुरी ने कहा कि महिलाएं मेरी शक्ति है। और मैं आज खुश हूँ कि, महिलाओं को मैं आज राशन बांट रही हूं। उसके बाद उन्होंने आदित्य ठाकरे के जन्मदिन को लेकर कहा कि, ‘उनकी उम्र लंबी हो और उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस दौरान हमने विलास पोतनीस और प्रकाश सुर्वे से बातचीत की। उन्होंने भी कहा की आदित्य जी युवा अवस्था में जिस तरह रातनीति में आगे बढ़ रहे हैं। वो आज के युवाओं के लिए उदहारण बन गया है। उसके बाद उन्होंने ने कहा की कोरोना काल को देखते हुए कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कोरोना काल में माधुरी ताई ने इमरजेंसी में मरीजों के लिए हॉस्पिटलों में व्यवस्था की। इसपर खुशी जताते हुए पोतनीस ने कहा की, ‘मैं खुश हूं कि यह कार्य किया ओर आगे भी यह कार्य हम करेंगे।
Report by : Aarti Verma
Also read : बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को घर-घर टीकाकरण अभियान चलाने का दिया आदेश