महाराष्ट्र के पुणे जिले में लॉकडाउन पाबंदियों में राहत नहीं दी गई है। राज्य सरकार को लेवल तीन में रखा है। इसलिए इस जिले में अभी भी प्रतिबंध बरकरार है। इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या पुणे के लिए कोई रियायत दी जा सकती है?
इस बीच पुणे में अनलॉक को लेकर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है।
गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस पर चर्चा करेंगे और अगले एक-दो दिनों में फैसला लेंगे। दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि, ” कल स्वास्थ्य मंत्री ने मौजूदा प्रतिबंधों में राहत देने की घोषणा की है। ताकि लोगों को राहत दी जा सकें। महाराष्ट्र के 11 जिले तीसरे लेवल में हैं, इसमें पुणे भी शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसलिए अभी पाबंदियों में ढील देने की मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बात की है। पुणे को कुछ रियायतें देने की बात हो रही है. एक-दो दिन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस पर फैसला ले लेंगे।”
कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य सरकार और टास्क फोर्स की टीम के बीच प्रदेश में अनलॉक को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अनलॉक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जनता को मीडिया के हवाले से दी है।
राजेश टोपे ने बताया कि, ‘बैठक में राज्य सरकार ने प्रदेश के 24 ज़िलों को कोरोना पाबंदियों से ढील देने का फैसला लिया है।
वहीं प्रदेश के 11 जिलों में पाबंदियां में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। इन सभी जिलों में लेवल 3 की पाबंदियां लागू रहेंगी।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने क्यों किया एक साथ दौरा?