15 अक्टूबर को आईपीएल 14 का फाइनल मैच था जिसमें सीएसके फिर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक नया इतिहास रचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बार फिर कमाल करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है।
हालांकि माही के फैंस इस जीत के जश्न में शामिल थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी एक और खुशखबरी सामने आई जिसमें फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया। खुशखबरी यह है कि धोनी की पत्नी साक्षी गर्भवती हैं और 2022 तक धोनी की जोड़ी एक बार फिर माता-पिता बन जाएगी। खबर फिलहाल आग की तरह फैल रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है.
इस खबर का खुलासा सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने किया।  प्रियंका ने कहा कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट हैं और उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है।  जब से यह खबर सामने आई है, धोनी और साक्षी को प्रशंसकों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।  फैंस जमकर तस्वीर शेयर कर रहे हैं
आपको बता दे मैच के दौरान धोनी की वाइफ साक्षी भी स्टेडियम में मौजूद थी और साथ ही जैसे केकेआर की हार हुई वैसे ही साक्षी खुशी से झूम उठी।

वायरल हो रही तस्वीर में साक्षी ने जो कपड़ा पहना है उसमें देखा जा सकता है और इससे साक्षी धोनी के दूसरी बार गर्भवती होने की अफवाहों को और बल मिला है।  हालाँकि, एमएस और साक्षी ने अभी तक इस खबर पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हालांकि अभी तक साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है।  साक्षी ने साल 2015 में अपनी बेटी जीवा को जन्म दिया था। धोनी उस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई कर रहे थे।
इसी वजह से वह जीवा के जन्म के बावजूद भारत नहीं आ पाए और करीब तीन महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा देखा था।  जीवा की बात करें तो वह अक्सर अपने पिता को चीयर करने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं।  पिछले शुक्रवार को भी फाइनल मैच के दौरान जीवा साक्षी के साथ सीएसके को चीयर करने पहुंची थी।

Reported by – Sakshi Rajesh Sharma

Also Read – “मुंबई के 1800 बियर-बार से अवैध वसूली जारी”

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x