ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

समुद्री तूफान ‘ताउते’ ने मुम्बई के मच्छीमारों का जीवन किया बर्बाद, उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी ने दिया मदद का आश्वासन

187

महाराष्ट्र (Maharashtra) में समुद्री चक्रवात ‘ताउते’ (Tokate) का सबसे ज्यादा बुरा असर प्रदेश के मच्छीमारों (Fisherman) पर पड़ा है। समुद्री तूफान के कारण तटीय किनारों (Shore) पर रहने वाले मच्छीमारों (Fisherman) की ज्यादातर नौकाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं । इन नौकाओं (Boat) के सहारे ही मच्छीमार (Fisher) अपनी और अपने परिवार का पेट पालते हैं। पर अब ये नौकाएं तूफान में पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त होने के बाद मच्छीमारों (Fisherman) के किसी भी काम की नहीं रही। अब इन नौकाएं को रिपेयर कर ठीक भी नहीं किया जा सकता है। जिसके कारण अब इन मच्छीमारों के सामने भूखमरी की समस्या खड़ी हो गई है।

वहीं इस समुद्री तूफान ‘ताउते’ ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुम्बई (Mumbai) में रहने वाले मच्छीमारों (Fisherman) के जीवन को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। आज मुम्बई (Mumbai) के मालाड (Malad) पश्चिम (West) क्षेत्र में स्थित मढ के कोलीवाड़ा में रहने वाले कोली समाज के मच्छीमारों (Fisherman) का दर्द मेट्रो मुम्बई (Metro Mumbai) की टीम ने जाना है। मेट्रो मुम्बई (Mumbai) से बात करते हुए कोली समाज की महिलाओं ने रोते-बिलखते हुए अपना दर्द बयां किया। इन लाचार और परेशान महिलाओं का दर्द जानकर पत्थर दिल इंसान का भी दिल पसीज जाएगा।

यहां हमसे कोली समाज की महिला सीताबाई सतपाल ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि, ‘हमारे 15 लाख की नौका थी, तूफान में हमारे नौका पूरे तरीके से टूट गई। अब हम गरीब इतने पैसे कहां से लाएंगे। हम सरकारों से पैसे मांग-मांगकर थक गए। हमारी ताकत खत्म हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘राज्य सरकार हमें 10 रुपए की आर्थिक मदद करें अन्यथा हमारी नौका को रिपेयर करवा दें।

वहीं आज तूफान ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर उत्तर मुम्बई (Mumbai) के भाजपा (BJP) सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) ने भी मच्छीमारों (Fisherman) को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मेट्रो मुम्बई (Metro Mumbai) ने भी गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) को कोली समाज की परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने इस दौरान, मच्छीमारों (Fisherman) को केंद्र और राज्य सरकार से मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने नौकाएं की बीमा करने वाले कंपनियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की बात कही है।

बता दें कि, रविवार रात को महाराष्ट्र के तट से तूफान टकराया था। पर इस तूफान के कारण सोमवार को महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं और आंधी चली। इस तूफान का असर महाराष्ट्र के सभी तटीय किनारों पर स्थित जिलों में देखा गया। वहीं ताउते तूफान मुम्बई के समुद्री तट से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया था। इससे समुद्री तट के इलाकों में खड़ी मच्छीमारों की नौकाएं बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मुम्बई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग की समुद्री तटों पर रहने वाले कोली समाज की नौकाओं को इस समुद्री तूफान ने क्षतिग्रस्त किया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र में तूफान ‘ताउते’ ने मचाया तांडव, 11 लोगों की मौत, मुम्बई में कई जगहों पर जल जमाव और पेड़ गिरे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x