ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने को लेकर BJP के पूर्व नगरसेवक गिरफ्तार

147

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में आपत्तिजनक सामग्री लिखने के आरोप में भाजपा के एक पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। कल ही मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि उद्धव ठाकरे के बारे में ट्वीट करने को लेकर भाजपा पदाधिकारी जितेन गजरिया को गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद आज यह दूसरी गिरफ्तारी हुई है। आज ठाकरे के बारे में लिखने के आरोप में पुलिस ने संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार किया है।

नवी मुंबई में कोपरखैरणे पुलिस ने संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार किया। आरोप है कि म्हात्रे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इस संबंध में शिवसैनिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने म्हात्रे के खिलाफ कार्रवाई की।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – लॉकडाउन के बेहद करीब पहुंची मुंबई, इन पाबंदियों पर सरकार कर रही है विचार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x