ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

लॉकडाउन के बेहद करीब पहुंची मुंबई, इन पाबंदियों पर सरकार कर रही है विचार

138

मुंबई में बेहताशा बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या ने देश की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि मुंबई में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिल रहे हैं। जिसके लिए मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बेहताशा भीड़ को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसी वजह से कल उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में बैठक हुई थी। इस बैठक में लॉकडाउन नहीं पाबंदियां बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

अब ये नई पाबंदियां कैसी होगी ये सवाल सभी के मन में है। जिस तरह से अटकले तेज़ है, उस हिसाब से तो बेस्ट की बसों में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अनुमति होगी। और इसी तरह के कुछ प्रतिबन्ध लोकल ट्रेन पर भी लगाए जाएंगे। वहीं राज्य में वीकेंड लॉकडाउन की भी चर्चा अब काफी तेज़ हो गई है। हालांकि आखिरी फैसला और दिशानिर्देश मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद ही जारी किये जाएंगे

आपको बता दें कि मुंबई लॉकडाउन के बेहद करीब पहुँच चुका है। मेयर किशोरी पेडनेकर ने साफ़ तौर पर कहा था जिस दिन मुंबई में कोरोना के मामले 20 हज़ार के पार होंगे। वहीं आज मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार की लिमिट को क्रॉस कर चुकी है।

 

Reported By – Nisha Thakur

Also Read – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हुए कोरोना पॉजिटिव

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x