कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खुशखबरी: राज्य सरकार ने होटल और मॉल को दी पाबंदियों से राहत, जानिए और क्या शुरू?

141

महाराष्ट्र सरकार ने ब्रेक द चेन (Break the Chain)  अभियान के तहत अनलॉक की घोषणा कर दी है। जिसके तहत 15 अगस्त से आम आदमी के लिए लोकल ट्रेन को शुरू कर दिया है। वहीं आज सरकार ने मंदिर और मॉल को भी खोलने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।

राजेश टोपे ने बताया कि, ’15 अगस्त से मॉल और होटलों को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई। हालांकि मॉल और होटल को सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन मॉल में सिर्फ दो डोज लगाने वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी।

इसके अलावा प्राइवेट दफ्तरों में वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लोगों को ही एंट्री मिलेगी। वहीं अब शादियों में 100 लोगों के प्रवेश को अनुमति दे दी गई है। अब पूरे राज्य में दुकानें 10 बजे तक खुलेंगे। यह व्यापारियों के लिये बड़ी राहत भरी खबर है। वहीं स्कूल खोलने को लेकर अभी भी टास्क फोर्स सहमत नहीं है।वहीं अब व्यापारियों के लिए भी वैक्सीनेशन को कम्पलसरी कर दिया गया। राज्य में सिनेमा घर और थिएटर बंद रहेंगे। जिम को 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है।

हालांकि राज्य सरकार ने अब तक मंदिरों को खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन विपक्ष मंदिर खोलने को लेकर सरकार पर हमलावर है। हालांकि मुम्बई, ठाणे और पालघर में वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए मारामारी दिखाई देने लगी है। वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए लोग रात भर लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : होटल, बार और रेस्टोरेंट को लेकर जल्द लिया जाएगा फैसला, असलम शेख ने दी जानकारी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x