ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई रेप पीड़िता ने हारी जिंदगी की जंग, दहल गए मुम्बईकर

148

मुंबई के साकी नाका इलाके में रेप की शिकार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांग में लोहे की रोड डाला गई थी। इस घटना से एक बार फिर मुंबई हिल गई।

अस्पताल (Hospital) ले जाते वक्त महिला की हालत गंभीर थी। उसका मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने मामले में आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के साथ 9 सितंबर की रात दुष्कर्म किया गया था। उसके बाद उसके गुप्तांग में रोड डालने की कोशिश करके उसे अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला की आंतें निकल चुकी थीं। इसलिए डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा।

राजावाड़ी अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि जब तक उसकी हालत स्थिर नहीं हो जाती, तब तक उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सकता। लेकिन आज आखिरकार इस महिला की मौत हो गई।

Report by : Rajesh Soni

Also read : एम्बुलेंस ना मिलने पर बीमार पत्नी को पति कंधे पर अस्पताल लेकर भागा, लेकिन बचा नहीं पाया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x