कोरोना

मुस्लिम-दलितों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए-जीतेन्द्र आव्हाड

145

महाराष्ट्र की MVA सरकार में एनसीपी कोटे से प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री जीतेन्द्र आव्हाड ने वोटर लिस्ट से मुस्लिम और दलितों का नाम काटने का गंभीर आरोप जिला अधिकारी पर लगाया है। आव्हाड का आरोप है कि, महानगर पालिका चुनाव के चलते ठाणे सहित पूरे प्रदेश में इसी तरह की गड़बड़ी की जा रही है।

आव्हाड के आरोपों के मुताबिक सिर्फ मुम्ब्रा में ही 30 हजार से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उनके मुताबिक, जिनके नाम काटे गए हैं, उनके नाम के आगे परिवर्तित लिखा गया है। लेकिन यह सारे वोटर्स वर्तमान समय में उसी जगह रहते हैं। इस बारे में खुद जीतेन्द्र आव्हाड ने जांच की है।

इस गड़बड़ी के लिए आव्हाड ने जिलाधिकारी को दोषी ठहराया है। क्योंकि वोटर लिस्ट का काम जिला अधिकारी के हाथों में होता है। अब आव्हाड ने इस वोटर लिस्ट की फिर से छानबीन करने और काटे गए नामों को फिर से जोड़ने की सूचना जिलाधिकारी को दी है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – BMC के पास 82 हजार करोड़ रुपयों की जमा राशि आभासी, कांग्रेस का दावा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x