ताजा खबरेंदेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

बाढ़ ग्रस्त चिपलुन का दौरा करने पहुंचे नारायण राणे का गुस्सा फूटा, अधिकारी को जमकर लगाई फटकार

514

महाराष्ट्र(Maharashtra) के तटीय क्षेत्र कोंकण में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। वहीं अब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सत्ताधारी और विपक्षी दल के नेताओं का तांता लगा हुआ है। मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे के बाद अब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी बाढ़ ग्रस्त चिपलुन दौरे पर पहुंचे हैं।

चिपलून में निरीक्षण दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का गुस्सा देखने को मिला।नारायण राणे बाढ़ प्रभावित चिपलून बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे थे।स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उस समय मौजूद नहीं था तो राणे का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान राणे का संबंधित अधिकारी को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको मालूम हो कि अब तक महाराष्ट्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में 209 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य सरकार भी बाढ़ ग्रस्तों के लिए मदद का एलान कर चुकी है। जिसके तहत जिन लोगों के घर और दुकान में पानी घुसा है, उनलोगों को 10 हजार रुपयों की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं बाढ़ ग्रस्तों को राशन खरीदने के लिए 5 हजार रुपयों की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –महाराष्ट्र में बाढ़ के बाद गांवों में दिखा मगरमच्छ का डेरा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़