ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब याकूब मेमन को लेकर गरमाई राजनीति, भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर लगाए गंभीर आरोप

164

मुंबई (Mumbai)बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कब्र की यह तस्वीरें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। वजह यह है कि याकूब मेमन के मकबरे को फूलों से सजाया गया है। इसके चलते एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

बीजेपी ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। मुंबई के एक अपराधी की कब्र को इस तरह क्यों सजाया गया है? ऐसा सवाल राम कदम की तरफ से उठाया गया है। बीजेपी नेता राम कदम ने सीधे आरोप लगाया कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब याकूब मेमन की कब्र को मजार में तब्दील किया गया था।

भाजपा नेता राम कदम ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी को मुंबईवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह कब्र किसी पीरबाबा की नहीं बल्कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की है। एक अपराधी की कब्र पर सफेद मार्बल लगाकर उसे एक मजार में बदल दिया गया।
1993 के बम धमाकों के गुनहगारों की कब्र पर इतनी सजावट क्यों? यह सवाल अब खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग तेजी से इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-the-threat-of-split-in-shinde-faction-shinde-fadnavis-government-in-tension/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x