मुंबई (Mumbai) के मालवणी के इलाके में स्थित इमारत हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों की मृत्यु हो गयी है। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। ऐसा तब हुआ, जब परिवार के मुखिया मोहम्मद रफी घर से दूध लेने के लिए निकले थे, जब वापस लौटे तब तक उनकी दुनिया उजड़ चुकी थी।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफी के परिवार में 12 लोग थे जिनमें 6 बच्चे एवं बड़े लोग शामिल थे। मोहम्मद रफी को यकीन नहीं होता कि, अब उनका परिवार हमेशा के लिए उनसे जुदा हो चुका है। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पल भर की जुदाई, उन्हें इतनी बड़ी सजा मिलेगी।
मालवणी की इमारत रात के करीब 11:15 बजे दूसरी इमारत पर ढह गई। इस घटना में 11 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, एवं 8 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज करीबी अस्पताल में शुरू है। वहीं 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
राज्य सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक असलम शेख ने बताया है कि, बारिश के कारण यह इमारत गिरी है।
फिलहाल लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। हादसे में गिरी हुई इमारतों के मलबे को हटाने क्या काम शुरू किया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा हैं। मलबे के अंदर जो लोग फसे है उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
Report by : Aarti Verma
Also read : करियर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर साइबर क्रिमिनल ने की धोखाधड़ी