ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

“शिवसेना को खत्म कर NCP के सांसद बन जाएंगे संजय राउत”

139

शिवसेना और राणे परिवार के बीच बिगड़े हुए संबंध किसी से छिपे नहीं है। आये दिन शिवसेना के नेता नारायण राणे और उनके नीलेश एवं नितेश राणे (Nilesh Rane) पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं राणे परिवार भी शिवसेना नेताओं को आड़े हाथों लेना का एक भी मौका नहीं छोड़ते है।

इस बीच पूर्व सांसद और भाजपा नेता नीलेश राणे ने शिवसेना के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीलेश राणे ने कहा कि, “संजय राउत शिवसेना को खत्म कर एनसीपी से सांसद बन जाएंगे।”

आपको बता दें कि, भाजपा को मिली चार राज्यों में जीत के बाद भाजपा के हौसले बुलंद है। वहीं भाजपा नेता यूपी और गोवा में शिवसेना के खराब प्रदर्शन को लेकर संजय राउत पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/actress-arrested-for-pocketing/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x