ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

जल्द WHO करेगा कोरोना महामारी के अंत की घोषणा!

160

वर्तमान समय में दुनिया भर के कई देशों में कोरोना महामारी (Epidemic) के पतन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब कोरोना महामारी के अंत की घोषणा होने की संभावना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने इस पर चर्चा शुरू कर दी है।
दो साल पहले कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी। वहीं कोरोना महामारी की समाप्ति की घोषणा करने के परिणामों पर भी चर्चा चल रही है।

दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (डब्ल्यूएचओ) इस बात पर चर्चा कर रहा है कि कोरोना महामारी के अंत को समझने के लिए वास्तव में क्या मापदंड और संकेत होने चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के अंत की घोषणा जल्द नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित समिति कोरोना महामारी की समाप्ति की घोषणा के लिए आवश्यक मानदंडों की जांच कर रही है।

चीन में एक बार फिर से कोरोना फैल रहा है। रविवार को करीब दो साल में पहली बार चीन में कोरोना संक्रमण के 3,300 से ज्यादा मामले सामने आए। कई शहरों में लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। शंघाई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। शेनझेन शहर में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

हांगकांग में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। वहीं कोरोना के कारण 87 लोगों की जान भी चली गई है। इसके अलावा अब तक 3,729 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं वियतनाम में भी कोरोना की लहर जोर पकड़ रही है। पिछले एक हफ्ते में 14 लाख संक्रमित लोग मिले हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/before-holi-buy-cylinders-for-just-rs-643-book-soon/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x