मुम्बई से नवीमुम्बई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब इस रूट पर यात्री सड़क और रेल मार्गे के अलावा वॉटर मार्ग से भी सफर कर पाएंगे। जल मार्ग पर वॉटर टैक्सी दौड़ाने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए मुम्बई और नवीमुम्बई में जेट्टी निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। समुद्र किनारे वॉटर टैक्सी के ठहरने और पैसेंजर को उतारने और चढ़ाने की जांच के बाद अब प्रशासन सुरक्षा जांच के आखिरी चरण के काम में जुटा हुआ है।

वर्तमान में सड़क मार्ग से नवी मुम्बई और दक्षिण मुम्बई की बीच की दूरी तय करने के लिए डेढ़ से 2 घंटों का समय लग जाता है। वहीं यही सफर लोकल ट्रेन से तय करने में लगभग 60 मिनट लगते हैं। लेकिन इसी सफर को जलमार्ग से तय करने में सिर्फ 40 से 45 मिनट का वक़्त लगेगा।

आपको मालूम हो कि, सरकार ने मुम्बई में 12 स्थानों पर वॉटर टैक्सी और 4 स्थानों पर रोपवे सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। इन सेवाओं के शुरू होने से मुंबईकरों को काफी फायदा होगा। इन सेवाओं के कारण मुम्बईकरों के ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – रामायण के रावण का हुआ निधन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x