ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

यह घमंड गांधी परिवार को था आखिर उन्हें वायनाड ढूंढना पड़ा, बारामती सीट को लेकर BJP आक्रामक

159

भाजपा (BJP)ने 2024 के लोकसभा में एनसीपी के गढ़ बारामती को ध्वस्त करने के लिए कमर कस ली है। हालांकि एनसीपी नेता बारामती सीट को लेकर आत्मविश्वासित नजर आ रहे हैं। हालही में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बड़ा दावा किया था।

जयंत पाटिल ने कहा था कि, “एक बार सूरज पश्चिम से उग सकता है। लेकिन बारामती में पवार परिवार को हार नहीं हो सकती है। जयंत पाटिल का जवाब भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने दिया है।

अतुल भातखलकर ने कहा कि, “यह घमंड गांधी परिवार को था आखिर उन्हें वायनाड ढूंढना पड़ा, आप भी ढूंढ लीजिए। ऐसा ट्वीट अतुल भातखलकर ने किया है। अब एनसीपी की तरफ से इसका क्या जवाब आता है। यह देखने वाली बात होगी।

बता दें कि, “भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा का है।

Reported By :- Rajesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-the-threat-of-split-in-shinde-faction-shinde-fadnavis-government-in-tension/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x