महाराष्ट्र (Maharashtra)में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक करीब 200 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए नेताओं की होड़ लगी हुई है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाढ़ ग्रस्त कोंकण के ज़िलों का दौरा किया था। वहीं अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी पिछले दो दिनों से पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ ग्रस्त ज़िलों का दौरा कर रहे हैं।
कल अजित पवार ने बाढ़ ग्रस्त सांगली जिले का दौरा किया था। वहीं आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ ग्रस्त जिले कोल्हापुर के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों का दर्द बांटा। इस दौरान बाढ़ पीड़ित एक महिला ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सामने अपनी तकलीफों का जिक्र किया।
बता दें कि, इससे पहले कल महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बाढ़ ग्रस्तों के लिए मदद का एलान किया गया था। जिसके तहत राज्य सरकार की तरफ से जिन लोगों के घर और दुकानों में पानी घुसा था। ऐसे पीड़ितों को राज्य सरकार 10 हजार रुपयों की फौरन आर्थिक मदद देगी। वहीं अन्य बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार राशन खरीदने के लिए 5 हजार रुपये देगी। सरकार द्वारा राशन में 10-10 किलो गेंहू/चावल, 5-5 किलो दाल/केरोसिन दिया जाएगा।
REported By- Rajesh Soni
Also Read –शिवसेना विधायक जाधव को हाथ उठाना पड़ा भारी, विपक्षियों ने घेरा तो दिया ये जवाब