ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

स्पेससूट की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

161

आज तक आप कितना महँगा कपड़ा पहन चुके हो? हज़ार रुपए का? 20,000? 1 लाख ? या फिर उससे महँगा? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। पर क्या आपको पता है,  इस दुनिया में ऐसे कई लोग है जो लोग लाखों तो छोड़ों करोड़ रुपए का भी कपड़ा पहन चुके हैं।
कुछ साल पहले आप ये तो सुने होंगे कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सूट पहने थे जिसकी कीमत 10 लाख थी। पर जब उस सूट को नीलाम किया गया तब वह 4.31 करोड़ में नीलाम हुई।  पीएम नरेंद्र मोदी जी का 4.31 करोड़ रुपये का सूट गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। अब आप सोच रहे होंगे कौन करोड़ों का सूट पहनना चाहेगा। मोदी जी तो सिर्फ एक उदाहरण थे दुनिया मे ऐसे कई लोग भी है जो करोड़ों रुपए के कपड़े और सोने का भी कपड़ा पहनते हैं। बात की जाए तो दुबई की दुबई को सिटी ऑफ गोल्ड भी कहा जाता हैं पर क्या आपको पता है दुबई में सोने के कपड़े  भी बनते हैं। जिसकी कीमत भी लाखों में होती है। औरतें साड़ी की सबसे ज्यादा शौकीन होती है अगर दुनियाके सबसे महँगी सारी की बात की जाए तो दुनिया मे सबसे महंगी रेशम की साड़ी 3,931,627 हैं  यह चेन्नई सिल्क्स, भारत द्वारा बनाया गया था और इसमें प्रसिद्ध भारतीय कलाकार राजा रवि वर्मा द्वारा 11 चित्रों की प्रतिकृतियां हैं।
ये इतना महँगा क्यों हैं क्योंकि साड़ी में सामग्री की सूची तैयार करने में कुल 4760  व्यक्तियों की मेहनत लगी हैं। इस साड़ी में

1. 59 ग्राम  700 मिली ग्राम सोना

2. डायमंड 3 कैरेट 913 सेंट

3. प्लेटिनम 120 मिली ग्राम

4. चांदी – 5 ग्राम

5. रूबी 2 कैरेट 985 सेंट85

6. पन्ना 55 सेंट

7. पीला नीलम – 3 सेंट

8. नीलम – 5 कैरेट

9. कैट आई-14 सेंट

10. पुखराज -10 सेंट

11. मोती-2 ग्राम

12. मूंगा-400 मिलीग्राम का उपयोग किया गया है।

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओंं में शामिल नीता अंबानी को आज पूरी दुनिया जानती है। आपने नीता अंबानी को कई पार्टीज़ में अलग अलग तरीके की साड़ी पहनते हुए देखे होंगे। पर क्या आप उन साड़ी की कीमतों के बारे में कभी सोचा हैं? आप नीता अंबानी के साड़ी की कीमत सुनकर चौंक जाएँगे। नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप सीईओ पीरामल नाथवानी के पुत्र की शादी में उन्होंने 40 लाख की डिजाइनर साड़ी पहनी थी, जिसे ‘गिनीज रिकार्ड बुक’ में जगह मिली है. इस साड़ी को चेन्नई के कांचीपुरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने बनायी थी, इस साड़ी का वजन आठ किलो था, जिसे बनाने में पूरा एक साल लगा था.
अगर बात की जाए तो दुनिया में सबसे कीमती सूट की तो स्टुअर्ट हुघेस डायमंड एडिशन सूट की कीमत  5,66,45,502 की है। इस कपड़े की खासियत यह है कि इस सूट में 0.2 कैरट हीरों से जड़ा हुआ हैं। पर ये सभी से महँगी एक सूट है जिसकी कीमत का आज तक दुनिया में एक भी सूट नहीं बना हैं।
आज हम आपको बताते हैं कि अंतरिक्ष यात्री के एक स्पेससुट की कीमत 87 करोड़ के आसपास होती हैं। आप चौंक गए होंगे कि सिर्फ एक सूट वो लोग पहने होते हैं उसकी किमत इतनी महँगी क्यों होती हैं।  अगर आप सोच रहे होंगे कि इससे अच्छा एक साधारण कपड़ा ही पहन कर चले जाए तो इतना पैसा भी खर्च नही होगा तो आपको बता दे कि स्पेससुट हमारे साधारण कपड़े जैसा नहीं होता।

आपने सुनीता विलियम्स का नाम तो सुना ही होगा।
सुनीता विलियम्स दुनिया की पहली महिला है जो सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष मे जाने वाली महिला यानी 7 बात और सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाली महिला जो कि ५० घंटे, ४० मिनट तक का स्पेस वॉक कर चुकी हैं। अंतरिक्ष में जाने वाले लोगों को आप तो tv चैनल या सोशल मीडिया के ज़रिए देख चुके होंगे पर क्या आप कभी उनके पहनावे पर गौर किये हो ? अस्ट्रोनॉड (Astronomer) का पहनावा एक दम अलग होता हैं। वो पहनावा पहन कर वो मोटे से दिखने लगते हैं और उनके सिर पर हेलमेट जैसा भी होता हैं। अंतरिक्ष यात्री के इस पहनावे को स्पेस सूट कहते हैं।
इस स्पेससूट में कई अलग अलग तरीके के सुविधाए होती हैं। उस स्पेस सूट में ऑक्सीजन और पानी पीने से लेकर टॉयलेट करने की भी सुविधा होती हैं।
जैसा कि आपको पहले ही बताया गया कि इसमें ऑक्सीजन और पानी पीने से लेकर इमरजेंसी टॉयलेट करने की भी सुविधा होती हैं। स्पेस वॉक में निकलने के दौरान स्पेस सूट में एक बैक पैक होती हैं, उस बैक पैक से अस्ट्रोनॉड को ऑक्सीजन मिलती हैं और इसमें एक फैन भी होता है जो कार्बन डाइऑक्साइड खींच लेता हैं। इसमें एक मिनी एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, का भी इंतेज़ाम होता हैं।
ताकि ये निजी सुविधाओं से अस्ट्रोनॉड लगातार घण्टों तक काम करते रहते हैं।

स्पेससुट में बाइक के हेलमेट जैसा एक हेलमेट होता हैं जिसमें दो शीशे होते हैं। इस 2 मिरर की भी खासियत अपने जगह पर अलग ही हैं। उस हेलमेट की बाहरवाला शीशा सूरज को तेज रोशनी से आँखों को बचाता है तू अंदर वाला शीशा हवा को रोक कर रखता हैं। इसी के साथ एक स्नूपी कैप होता हैं जिससे आपस मे बातचीत करने के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर लगे होते हैं।

आज किसी स्पेस सूट में कम से कम 24 छोटी रॉकेट मोटर्स लगी होती हैं, जिनकी सहायता से अंतरिक्ष यान के बाहर काफी लबे समय तक ‘उड़ा’ जा सकता है

अब उन्हें स्पेस शटल अथवा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अंदर काम करते हुए पहले के अंतरिक्ष यात्रियों की तरह भारी-भरकम स्पेस सूट नहीं पहनने पड़ते। वे वहा साधारण ओवरऑल अथवा घरेलू कपड़ों तक में रह सकते हैं, लेकिन अगर बाहर निकलना हो तो स्पेस सूट के बिना काम नहीं चल सकता।
इस स्पेससुट को ढंग से पहनने और सभी चीजों को जाचने में एक से डेढ़ घटे का वक्त लगता है।

Report by : Sakshi Sharma

Also read : महाराष्ट्र भाजपा ने प्रतिबंधों से प्रभावित लोगो के लिए 7000 करोड़ के पैकेज मांगा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x