ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

रिक्शा भाड़ा नहीं दिया तो, रेप कर दिया

139

पुणे के हडपसर रेसकोर्स इलाके में नेपाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ एक रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़ित लड़की के पास रिक्शा का किराया देने के लिए पैसे नहीं थे।

इसलिए रिक्शा चालक लड़की को रेसकोर्स के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने एक रिक्शा चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 5 जनवरी की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम सागर विभीषण बचुटे (24), विक्की कुमार पासवान (23) और अशोक वीर बहादुर थापा (23) हैं। पीड़िता 16 साल की लड़की है। पीड़ित युवती 20 दिन पहले नेपाल से भारत में नौकरी की तलाश में आई थी।

इसी बीच 5 जनवरी की रात जब वह सागर बचाटे के रिक्शा में अपनी दोस्त के साथ रिक्शा में यात्रा कर रही थी। तब आरोपी रिक्शा चालक पीड़िता के पास पैसे नहीं होने का फायदा उठाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी दोस्त भागने में सफल रही।

जिसके बाद पीड़िता के साथ उसकी सहेली ने हडपसर पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों पर रेप और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – राष्ट्रीय चूक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x